Raipur Shanti Sarovar Navigation

एक अनोखा शान्ति अनुभूति केन्द्र

शान्ति सरोवर

 देश-विदेश में धान का कटोरा के नाम से विख्यात छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधानसभा मार्ग पर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का आध्यात्मिक रिट्रीट सेन्टर -शान्ति सरोवर का अनेक कारणों से अपना अलग ही ऐतिहासिक महत्व है।

इसे पहला रिट्रीट सेन्टर होने का गौरव प्राप्त है। इसका शिलान्यास तत्कालीन संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी और मुख्य प्रवक्ता तथा वरिष्ठ भ्राता ब्रह्माकुमार जगदीश चन्द्र जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ था।

छत्तीसगढ़ राज्य की विधानसभा इसके ठीक समीप स्थित है। शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर को शिक्षकों और छात्रों को नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान करने के लिए भारत शासन के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा मध्य भारत का अधिकृत स्त्रोत केन्द्र (Resource Center) के रूप में मान्यता प्राप्त है।

शान्ति सरोवर एकमात्र ऐसा रिट्रीट सेन्टर है जहाँ पर बजट सत्र के प्रारम्भ में पहले दिन सारे मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारीगण यहाँआकर शुद्घ और सात्विक ब्रह्मा भोजन स्वीकार करते हैं। साथ ही राजयोग मेडिटेशन के द्वारा यहाँ के शान्त और पवित्र वातावरण का गहन अनुभव करते हैं।

शांति सरोवर में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के लिए यहाँ देखें

आत्मिक अनुभव, आध्यात्मिक रिट्रीट्स और राजयोग ध्यान — आपके जीवन में शांति, संतुलन और नयी ऊर्जा का संचार करें।

सेवायें

शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर के यूट्यूब चैनल के साथ आत्म-बोध और आध्यात्मिक प्रगति की यात्रा में हमारे साथ जुड़ें। हमारे वीडियो संग्रह में आपको मिलेगी — अंतरात्मा की शांति, सकारात्मकता और सजगता की झलक।

शान्ति सरोवर की हर तस्वीर एक कहानी कहती है — सेवा, समर्पण और आत्मिक शान्ति की। दादियों के शुभ आगमन से लेकर राजनेताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों तक, सभी को यह भूमि ईश्वरीय शान्ति का अनुभव कराती है। इस गैलरी में झाँकिए और उस दिव्यता को महसूस कीजिए जो मन को स्थिर और आत्मा को प्रफुल्लित करती है।

Newsletter Signup

Or You Can