📍 नवा रायपुर, अटल नगर, छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय संगठन ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा स्थापित 'नए शान्तिमय विश्व के लिए एकेडमी - शांति शिखर', जीवंत शहर 'नवा रायपुर' में स्थित है। शांति शिखर मन को शांत, स्थिर बनाने और आत्मा को रिचार्ज करने के लिए सुखद और शांत वातावरण प्रदान करता है।
इस एकेडमी के शांति और आध्यात्मिकता से भरपूर वातावरण में मूल्यों और आंतरिक कौशल को निखारने के लिए विभिन्न रिट्रीट, कोर्स, वर्कशॉप और सेमिनार आदि आयोजित किए जाएंगे।
स्वच्छ व शांत वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर परिसर और इसका विशिष्ट भौगोलिक स्थान इसे एक उत्तम प्रशिक्षण संस्थान बनाता है। यह केंद्र मनुष्यों की आत्मिक शक्ति एवं आंतरिक चेतना को विकसित करने वाले स्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जहाँ परमात्म शक्ति द्वारा हजारों मनुष्य आत्माएं श्रेष्ठ संस्कारवान, समर्थ और कार्यकुशल नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर होंगी।
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा संपन्न हुआ
बड़े स्तर के सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आध्यात्मिक सेशन के लिए मुख्य ऑडिटोरियम।
वर्कशॉप, ट्रेनिंग और focused ग्रुप सेशन के लिए अलग से सेमिनार स्पेस।
विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए शांत और दिव्य वातावरण वाले मेडिटेशन रूम, गहन आत्म-अनुभूति के लिए।
इस एकेडमी की संकल्पना और उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग की शिक्षा प्रदान कर उन्हें अधिक जागरूक, सशक्त, समर्थ और संतुलित जीवन की ओर मार्गदर्शित करना है।
समाज के सभी वर्गों के लिए सकारात्मक जीवन, बेहतर व्यक्तित्व और तनाव प्रबंधन सिखाने वाले मेडिटेशन शिविर
सरकारी और निजी संस्थाओं के लिए आवासीय एवं गैर-आवासीय, मूल्य शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन
किसानों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए सशक्तिकरण सेवाएं
आध्यात्मिकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक सेवाएं तथा गाँवों में विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करना
पर्यावरण जागरूकता संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन
मधुमेह रोगियों, हृदय रोगियों आदि के लिए समग्र स्वास्थ्य शिविर एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ राज्य का आधुनिक और उभरता हुआ शहर
शांति शिखर में आपका स्वागत है। कृपया नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क करें।