

तेरी मुरली की धुन मेरे बाबा मुझे योगी बनाती है मुझे राह दिखाती है जीना सिखाती है। The melody of Your flute, my Baba, turns me into a yogi, shows me the path, and teaches me how to live. तेरी यादों की गोदी बाबा मुझे मीठा बनाती है आनंद दिलाती है दुनिया भुलाती है। In the lap of Your remembrance, Baba, I become sweet, I taste true bliss, and forget the world. [CHORUS] तू प्यार का सागर है तू मेरा रहबर है तू दुनिया है मेरी तू मेरा हमसफ़र है You are the Ocean of Love, You are my Guide, You are my entire world, You are my eternal companion. तू मेरा सर्जन है तू मेरा प्रीतम है तू सबसे है मीठा तू मेरा जीवन है You are my Creator, You are my Beloved, Sweeter than anyone else, You are my very life. [VERSE 1] यादों में तेरी रहकर मैंने पवित्रता अपनाई है तेरा हाथ पकड़ कर बाबा मैंने दुनिया ही भुलाई है Living in Your remembrance, I have embraced purity; Holding Your hand, Baba, I have forgotten the world entirely. तेरे ग्यान की अमृत वर्षा मुझे हंस समान बनाती है तेरे प्यार की किरणें बाबा मुझे पार गगन ले जाती है The nectar-rain of Your knowledge turns me as pure as a swan; The rays of Your love, Baba, carry me beyond the skies. (Repeat CHORUS) [VERSE 2] तेरी यादों ने ही बाबा हीरे सा जन्म बनाया है तेरे प्यार ने ही बाबा मुझे सम्पूरण बनाया है It is only Your remembrance, Baba, that has turned this birth into a diamond, It is only Your love, Baba, that has made me complete. तेरी यादों की गोदी में मैं चैन की नींद सोया हूँ तेरी श्रीमत पर मैं चल कर तेरी माला में पीरोया हूं In the lap of Your remembrance, I have slept in peace, Walking upon Your elevated directions, I have been strung in Your rosary. [OUTRO] तेरी मुरली की धुन मेरे बाबा मुझे योगी बनाती है मुझे राह दिखाती है जीना सिखाती है। The melody of Your flute, my Baba, turns me into a yogi, shows me the path, and teaches me how to live. तेरी यादों की गोदी बाबा मुझे मीठा बनाती है आनंद दिलाती है दुनिया भुलाती है In the lap of Your remembrance, Baba, I become sweet, I taste true bliss, and forget the world. (Repeat CHORUS)