

देख सकता हूँ मैं आत्मा को अभी ऐसी नजरें मिली है मुझे बाबा से भूल बैठा हूँ मैं अपने ही जिस्म को प्यार इतना हुआ है मुझे बाबा से Now I can see the soul so clearly, For Baba has given me divine eyes dearly. I’ve forgotten this body, its name and form, Such is the love from Baba—pure and warm. मीठे बाबा ने आकर सुनाया हमें राज ड्रामा का असली बताया हमें जो हुआ है वही फिर से दोहराएंगे देखा है जिसको वो फिर नजर आएंगे Sweet Baba came and told us the truth, Revealed the secret of the drama—absolute. What once happened will surely repeat again, All that we’ve seen, we’ll see once more, plain. मैं भटक जाऊँ ऐसा न होगा कभी रास्ता मिल गया है मुझे बाबा से I will never wander or lose my way, For Baba has shown me the true path to stay. देख सकता हूँ मैं आत्मा को अभी ऐसी नजरें मिली है मुझे बाबा से Now I see the soul with subtle sight, Such vision I’ve received from Baba’s light. धूप भी चांदनी सी नजर आती है बात कोई न हमको सता पाती है सारे रिश्ते जुड़े हैं मेरे बाबा से जिंदगी मेरी मुझको बड़ी भाती है Even harsh sunlight feels like moonlight’s grace, No situation now can disturb my space. All my relationships are with Baba alone, Now I truly love the life I own. अब न माया कभी धोखा दे पाएगी ज्ञान ऐसा मिला है मुझे बाबा से Maya can no longer deceive or sway, Baba’s knowledge protects me every day. देख सकता हूँ मैं आत्मा को अभी ऐसी नजरें मिली है मुझे बाबा से Now I see each soul beyond their face, This vision is Baba’s divine embrace. साफ रखना सदा अपनी नजरों को तुम इसके धोखे से खुद को बचा लेना तुम नेक कर्मों का खाता बढ़ाना सदा दूर रहना हमेशा बुराई से तुम Keep your vision forever pure and clean, Avoid the traps of illusion unseen. Keep building your account of righteous deeds, Stay away from wrong, and from selfish needs. धारणा की है मैंने सभी बातों की जोड़कर तार मन की मेरे बाबा से I’ve imbibed every teaching in heart and mind, Connecting my thoughts to Baba—the Divine. देख सकता हूँ मैं आत्मा को अभी ऐसी नजरें मिली है मुझे बाबा से भूल बैठा हूँ मैं अपने ही जिस्म को प्यार इतना हुआ है मुझे बाबा से Now I see the soul so real and bright, Baba has blessed me with soul-seeing sight. I’ve forgotten the body and all its show, Such deep is the love that from Baba does flow. प्यार इतना हुआ है मुझे बाबा से प्यार इतना हुआ है मुझे बाबा से Such is the love I have for Baba true, A love divine, constant, deep, and new.