

मेरे बाबा की यादों का, सुहाना है सफ़र सारा सदा जो हौसला देता, मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा The entire journey of remembering my Baba is so beautiful, He who constantly gives me courage—my Baba is very dear. My Baba is very dear, My Baba is very dear. [Verse 1] ये मंज़िल भी निराली है, ये रस्ता भी निराला है जहां से हम सभी आए, वही सच्चा शिवाला है चलूंगा बाबा की मत पे, भले मिल जाए अंगारा This destination is unique, this path too is unique. The place from where we all came—that alone is the true abode of Shiva. I will walk on Baba’s directions, even if I have to walk on embers. [Chorus] मेरे बाबा की यादों का, सुहाना है सफ़र सारा सदा जो हौसला देता, मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा The entire journey of remembering my Baba is beautiful, He who always gives me courage—my Baba is very dear. [Verse 2] जलाकर याद की ज्वाला, बना दूं आत्मा कंचन सभी रिश्ते हों बाबा से, मैं काटूं देह के बंधन मेरे नयनों से बहती है, प्रभु की प्रेम रसधारा By lighting the flame of remembrance, may I make the soul pure like gold. May all my relationships be with Baba, as I cut the bondage of the body. From my eyes flows the stream of God’s loving nectar. [Chorus] मेरे बाबा की यादों का, सुहाना है सफ़र सारा सदा जो हौसला देता, मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा [Verse 3] जहां परमात्मा रहते, वहां पर ही मुझे जाना वहां जाने की खातिर ही, फ़रिश्ता रूप है पाना अंधेरा ना रहा कोई, जहां देखो है उजियारा I have to go to where the Supreme Soul resides. To reach there, I must attain an angelic form. No darkness remains there—wherever I look, there is only light. [Chorus] मेरे बाबा की यादों का, सुहाना है सफ़र सारा सदा जो हौसला देता, मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा [Verse 4] मुझे तन से परे लेकर, चला मुझको मेरा बाबा वहां आवाज़ ना कोई, जहां रहता मेरा बाबा मेरे मन में सदा गूंजे, मेरे बाबा का जयकारा Taking me beyond the body, my Baba leads me forward. There is no sound there, where my Baba resides. Yet within my mind always echoes, Baba’s victory call. [Chorus] मेरे बाबा की यादों का, सुहाना है सफ़र सारा सदा जो हौसला देता, मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा [Verse 5] मुझे अव्यक्त होना है, कभी ना व्यक्त में आना प्रभु का रूप है कैसा, मुझे कर्मों से बतलाना बड़ा प्यारा लगूं उसको, मैं उसकी आखों का तारा I have to become subtle and unexpressed, never extroverted. What God’s form is like—I must reveal it through my actions. May I appear very dear to Him, like the star of His eyes. [Final Chorus] मेरे बाबा की यादों का, सुहाना है सफ़र सारा सदा जो हौसला देता, मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा मेरा बाबा बड़ा प्यारा The entire journey of Baba’s remembrance is beautiful. He who always gives me courage—my Baba is very dear. My Baba is very dear.