आ जाओ लाडलो अब
अव्यक्त है इशारे
इंतजार कर रहे है बाबा बाहें पसारे
आ जाओ लाडलो अब
अव्यक्त है इशारे
इंतजार कर रहे है बाबा बाहें पसारे
आ जाओ लाडलो अब
ये हंस मंडली पर
एक ताज है निराला
सबको बनाना संपन्न
अमृत का देके प्याला
आधार तुम धरा के
सबके तुम ही सहारे
इंतजार कर रहे है बाबा बाहें पसारे
आ जाओ लाडलो अब
पवित्रता तुम्हारी संसार जगमगाए
फरिश्तों की झलक से
सब दिव्य ज्ञान पाए
सुक्ष्म वतन सजाओं
धरती के तुम सितारे
इंतजार कर रहे है बाबा बाहें पसारे
आ जाओ लाडलो अब
अन्तिम समय की घड़ियां
तोहफे है लेके है आई
बाबा खडे वतन में
तुम्हे देनेको बधाई
करते है आव्हान तुम्हारा
दैवी कुल के देव सारे
इंतजार कर रहे है बाबा बाहें पसारे
आ जाओ लाडलो अब
अव्यक्त है इशारे
इंतजार कर रहे है बाबा बाहें पसारे
आ जाओ लाडलो अब
