"आपने बाबा अपना लिया,सोच में दिल ये कहीं खो गया
खुशियों से आंखें छलक उठीं, प्रेम के अश्क से मन भर गया
तेरी याद जो आये ,पावन मन हो जाये
तेरी याद जो आये, पावन मन हो जाये
बसे हो सांसों में बाबा,दिल कह रहा
आपने बाबा अपना लिया, सोच में दिल ये कहीं खो गया
खुशियों से आंखें छलक उठीं, प्रेम के अश्क से मन भर गया
धूप हो छाया हो,घोर अंधेरा हो,तेरी किरणों से बाबा हम पे जो घेरा हो
धूप हो छाया हो, घोर अंधेरा हो, तेरी किरणों से बाबा हम पे जो घेरा हो
राह हो जाये रोश़न,तो मुस्कराये जीवन राह हो जाये रोश़न,तो मुस्कराये जीवन
बाबा संग अभय मन मेरा हो गया
आपने बाबा अपना लिया, सोच में दिल ये कहीं खो गया
खुशियों से आंखें छलक उठीं, प्रेम के अश्क से मन भर गया
स्नेह भरे छंद से,गीत हुआ जीवन, महका आनंद से मन का ये चितवन
स्नेह भरे छंद से, गीत हुआ जीवन,महका आनंद से मन का ये चितवन
मन में तेरा है चिंतन,धड़कनों में भी है गुंजन
मन में तेरा है चिंतन, धड़कनों में भी है गुंजन
घुला जो हृदय में तो, प्राण हो गया
आपने बाबा अपना लिया, सोच में दिल ये कहीं खो गया
खुशियों से आंखें छलक उठीं, प्रेम के अश्कों से मन भर गया
तेरी याद जो आये, पावन मन हो जाये तेरी याद जो आये, पावन मन हो जाये
बसे हो सांसों में बाबा, दिल कह रहा
आपने बाबा अपना लिया, सोच में दिल ये कहीं खो गया
खुशियों से आंखें छलक उठीं, प्रेम के अश्क से मन भर गया
प्रेम के अश्क से मन भर गया
प्रेम के अश्क से मन भर गया"