"आबू तीरथ सर्व महान परमपिता का जन्म स्थान
आबू तीरथ सर्व महान परमपिता का जन्म स्थान
शिव शक्ति का कर्मस्थान
देवियों का सभी निशान
शिव शक्ति का कर्मस्थान
देवियों का सभी निशान
विश्व भर में ज्ञान गंगा बनके बहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
आबू का नाम रोशन जग में किया हैं
ये मत पूछो जीवन से क्या नहीं दिया है
दिया ही दिया है पर कुछ ना लिया है
दिया ही दिया है पर कुछ ना लिया है
विश्व भर में ज्ञान गंगा बनके बहेगी
परआबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
सच्ची श्रद्धांजलि है तुमसा बनके दिखाए
तुमने जो कहा है पूरा करके दिखाए
राह जो दिखाया उसपे चलते ही जाय
राह जो दिखाया उसपे चलते ही जाय
विश्व भर में ज्ञान गंगा बनके बहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
जगमें अध्यात्म की फैलाए अमराई
देश परदेशमें जो धूम मचाई है
बाबा बाबा दादी दादी पढ़ता सुनाई है
बाबा बाबा दादी दादी पढ़ता सुनाई है
विश्व भर में ज्ञान गंगा बनके बहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
थी प्रकाश की मनि सदा ही यूहीं चमकते रहना
हर जीवन की दीपशिखा में दीप्त दमकते रहना
सत्य प्रेम करुणा दया की महक महकते रहना
सत्य प्रेम करुणा दया की महक महकते रहना
विश्व भर में ज्ञान गंगा बनके बहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
छोटा बड़ा न ऊंचा नीचा सारे ही समान
आपकी तो दृष्टी में सारे ही महान
शिव बाबा की सृष्टि सारी शिव की ही संतान
शिव बाबा की सृष्टि सारी शिव की ही संतान
विश्व दादी तेरी दादी दादी तो रहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
विश्व भर में ज्ञान गंगा बनके बहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
पर आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
आबू वाली दादी तुमको दुनिया कहेगी
___________________________"
