बारिश की तरह बारिश की तरह
जीवन के इस सफर में सुंदर से इस डगर में
बाबा तेरा प्यार बरसे बारिश की तरह
सूखे उपवन में तपते हुए मन में
बाबा तेरा प्यार बरसे बारिश की तरह
क्या खूब एहसास है जो तू मेरे पास है
तू है साथ मेरे सदा मुझको ये विश्वास है
भले बादल हो घनें आंधियां भी चले
तेरी प्यार की बोलो से महकी हर श्वास है
महकी हर श्वास है
लहराती पुरवाई प्रभु प्रेम की रुत लाई
जो भी अंतर्मन मेरा मयूर की तरह
जीवन के इस सफर में सुंदर से इस डगर में
बाबा तेरा प्यार बरसे बारिश की तरह
मौसम की बारिश तो आकर चली जाए
तेरे प्रेम की वर्षा कभी ना कम पाए
पाकर तेरा प्यार जीवन निखर जाए
यादें बाबा तेरी अमृत बरसाये अमृत बरसाये
ये साँसे गुनगुनाए धड़कन भी गीत गाए
महके मन उपवन मधुबन की तरह
जीवन के इस सफर में सुंदर से इस डगर में
बाबा तेरा प्यार बरसे बारिश की तरह
सूखे उपवन में तपते हुए मन में
बाबा तेरा प्यार बरसे बारिश की तरह
बारिश की तरह बारिश की तरह
बारिश की तरह बारिश की तरह
बारिश की तरह
