ओ बाबा, आपने कमाल कर दिया
ओ बाबा, आपने कमाल कर दिया
हमारा सारा जीवन आपने, खुशहाल कर दिया
हां, खुशहाल कर दिया
ओ बाबा, आपने कमाल कर दिया,
हमारे बाबा, आपने कमाल कर दिया
हम तो थे उलझन में, मार्ग बताया आपने
हम तो थे उलझन में, मार्ग बताया आपने
हम तो थे गफ़लत में, आ के जगाया आपने
हम तो थे गफ़लत में, आ के जगाया आपने
आपकी मीठी दृष्टि ने हमको, निहाल कर दिया
हां, निहाल कर दिया
ओ बाबा, आपने कमाल कर दिया,
हमारे बाबा, ओ प्यारे बाबा, आपने कमाल कर दिया
हम तो थे अंधेरे में, दिया प्रकाश आपने
हम तो थे अंधेरे में, दिया प्रकाश आपने
पिंजरे के पंछी को, दिया आकाश आपने
पिंजरे के पंछी को, दिया आकाश आपने
आपकी शुभ आशीष ने हमको, मालामाल कर दिया
हां, मालामाल कर दिया
ओ बाबा, आपने कमाल कर दिया,
हमारे बाबा, ओ मीठे बाबा, आपने कमाल कर दिया
हमारा काया कल्प किया, अनोखे राजयोग ने
हमारा काया कल्प किया, अनोखे राजयोग ने
हमें बिल्कुल ही बदल दिया, योग के नित्य प्रयोग ने
हमें बिल्कुल ही बदल दिया, योग के नित्य प्रयोग ने
आपकी शुभ शिक्षा ने हमको, बेमिसाल कर दिया
बेमिसाल कर दिया
ओ बाबा, आपने कमाल कर दिया,
हमारे बाबा, ओ प्यारे बाबा, आपने कमाल कर दिया
हमारा सारा जीवन आपने, खुशहाल कर दिया
हां, खुशहाल कर दिया
ओ बाबा, आपने कमाल कर दिया,
हमारे बाबा, आपने कमाल कर दिया
ओ मीठे बाबा, आपने कमाल कर दिया
हमारे बाबा, आपने कमाल कर दिया
