बाबा की मधुर यादें हम भूल नहीं पाते है
बाबा की मधुर यादें हम भूल नहीं पाते है
पा लिया है था जो पाना पा लिया है
था जो पाना यही गीत सदा गाते है
बाबा की मधुर यादें हम भूल नहीं पाते है
बाबा की मधुर यादें हम भूल नहीं पाते है
निज धाम को तज तुम आते मेरे चित को हर्षाते
ब्रह्मा तन में तुम आकर हम रूहों को बहलाते
ब्रह्मा तन में तुम आकर हम रूहों को बहलाते
मेरे मीठे लाडले बच्चे कह कर गले लगाते
तेरी श्रीमत पर चल के हम पार उतर जाते
बाबा की मधुर यादें हम भूल नहीं पाते है
बाबा की मधुर यादें हम भूल नहीं पाते है
मेरी मन की तुम हो आशा नैनो के नूर तुम्हीं हो
मुस्कान मेरे होठों की धड़कन मेरे दिल की तुम्हीं हो
मुस्कान मेरे होठों की धड़कन मेरे दिल की तुम्हीं हो
मेरे प्राणेश्वर शिव बाबा जुड़े नाते है तुमसे सारे
तेरे ज्ञान के रत्नों से बाबा हम तो संवर जाते है
बाबा की मधुर यादें हम भूल नहीं पाते है
बाबा की मधुर यादें हम भूल नहीं पाते है
है लाखों करिश्में जग में पर तुझसा नजर ना आये रूहों को
पावन करके वो परम धाम ले जाए रूहों को
पावन करके वो परम धाम ले जाए
तेरी महिमा है सबसे न्यारी तुमसे कोई और कहा है
तेरी सूरत के आगे कुछ और कहा भाते है
बाबा की मधुर यादें हम भूल नहीं पाते है
बाबा की मधुर यादें हम भूल नहीं पाते है
