बाबा से मिले, इस जीवन में, प्यार है, दुलार है, खुशियाँ है बेशुमार
संतुष्टता की, शक्ति जहाँ है, डर नहीं, हलचल नहीं, सदा ही है बहार
बाबा से मिले
अंतरा : १
सदा खुशनुमा जीवन है, संतुष्टमणि है हम
चेहरे चलन से अपने कर लें इसे धारण
सदा खुश रहते, खुशियाँ ही बाँटें, ब्रह्मा बाप समान
बाबा से मिले, इस जीवन में, प्यार है, दुलार है, खुशियाँ है बेशुमार
अंतरा : २
कर्म योगी आत्मा बन के योग्यता को पाए
वरदान देकर बाबा आगे बढ़ाए
ब्रह्मा बाबा के कदम पर कदम रखते जाएँ
बाबा से मिले, इस जीवन में, प्यार है, दुलार है, खुशियाँ है बेशुमार
अंतरा : ३
संतुष्टता में ही सर्व शक्तियाँ समाई
सदा शुभ भावना हो, कैसा भी हो कोई
संतुष्ट करने की ये युक्ति बाबा ने बताई
बाबा से मिले, इस जीवन में, प्यार है, दुलार है, खुशियाँ है बेशुमार
ॐ शांति





