बाबा तेरे प्यार में न जाने क्या क्या समाया है
बाबा तेरे प्यार में
भूल गई है दुनियां सारी भूल गई है दुनियां सारी जब से तुझ को पाया है
बाबा तेरे प्यार में न जाने क्या क्या समाया है
बाबा तेरे प्यार में
संगम में वरदान मिला तु प्राणों का एक प्राण मिला
जीवन की इस बगिया में अदभुत फुलान खिला तु
हरपल रहता संग मेरे जैसे मेरा साया है
बाबा तेरे प्यार में
बाबा तेरा प्यार तो सारे जगसे न्यारा है
सारी दुनियां ढूंढी मैंने सबसे तु ही प्यारा है
तु मिला कुछ और न चाहु तुझ में सबकुछ पाया है
बाबा तेरे प्यार में
मनरूपी दर्पण में बाबा देखूं तेरी सूरत को
रात दिन करू तुझ से बातें भूलू ना प्यारी मूरत को
तुही है संसार हमारा तुझ बिन सब दिन पराया है