चल सितारों पे कदम रख कर
हो जा हर गम से तु बेखबर
तेरी मंजिल तुझको बुला रही
तुझ पर है सदा खुदा की नज़र
चल सितारों पे कदम रख कर
हो जा हर तु बेखबर
तेरी किस्मत है रोशन रोशन
हर गम को तुझे मिटाना है
तुझे जगती हुई ज्योति बन हर राही को राह दिखाना हैं
अकेला कभी ना सोचना तेरे साथ स्वयं भगवान हैं
मजबूर नहीं तुझे मजबूती से अपना शील पाना है
चल सितारों पे कदम रख कर
हो जा हर गम से तु बेखबर
तेरी जिंदगी की कहानी इतिहास में लिखी जाएगी
तेरी हिम्मत के जलवे को ये दुनियां फिर दोहराएगी
तुझे बढ़ना और बढ़ाना है तेरा मकसद है बस एक यहीं
चरित्र का तेरा चित्र बने दुनियां तुझको निहार रही
चल सितारों पे कदम रख कर
हो जा हर गम से तु बेखबर
तेरी मंजिल तुझे बुला रही
तुझ पर है सदा खुदा की नज़र
चल सितारों पे कदम रख कर
हो जा हर गम से तु बेखबर
