छत्तीस गुणों की ये दिव्य माला,
शिव बाबा भरें जीवन में उजाला।
यथार्थता की है पुकार,
गुणग्राहकता का है उपहार,
परोपकारिता की आई बहार,
निश्चिन्तता का है संसार,
हर्षितमुखता की भरमार,
स्वच्छता से भागे विकार।
छत्तीस गुणों की ये दिव्य माला,
शिव बाबा भरें जीवन में उजाला।
जहाँ सहयोग, वहाँ उल्लास,
जहाँ साहस, वहाँ विकास,
जहाँ न्यायप्रियता, वहाँ अहसास,
जहाँ दृढ़ता, वहाँ विश्वास,
जहाँ अनुशासन, वहाँ प्रयास,
जहाँ सरलता, वहाँ प्रकाश।
छत्तीस गुणों की ये दिव्य माला,
शिव बाबा भरें जीवन में उजाला।
निर्हंकारिता की सदा जय,
स्फूर्ति की हो विजय,
दूरदर्शिता का सूरज उदय,
निर्भयता को न कोई भय,
उदारता की न हो पराजय,
शुभभावना है सदैव अजय।
छत्तीस गुणों की ये दिव्य माला,
शिव बाबा भरें जीवन में उजाला।
आज्ञाकारी सदा वफ़ादार,
नियमितता का है आधार,
धैर्यता की महिमा अपार,
शालीनता की मधुर झंकार,
पवित्रता से ही नैया पार,
श्रेष्ठता है गले का हार।
छत्तीस गुणों की ये दिव्य माला,
शिव बाबा भरें जीवन में उजाला।
आत्मविश्वास का है सहारा,
सादगी से फैलता उजियारा,
मधुरता है स्वभाव हमारा,
संतुष्टता ने जीवन सँवारा,
अथकता का है सच्चा इशारा,
सहनशीलता का गुण है न्यारा।
छत्तीस गुणों की ये दिव्य माला,
शिव बाबा भरें जीवन में उजाला।
