फरिश्तों का देख लो, अनोखा ये संसार
निर्विकार ये परमधाम है, प्रकाश पारावार
फरिश्तों का देख लो, अनोखा ये संसार
निर्विकार ये परमधाम है, प्रकाश पारावार
फरिश्तों का देख लो
एकता के साज पर, संगीत गूंजे शांति का
मिलें मन से तार मन के, राग हो आनंद का
एकता के साज पर, संगीत गूंजे शांति का
मिलें मन से तार मन के, राग हो आनंद का
आत्मा का हंस गाये, मिलन के ये गीत
भावना के ताल पर, नर्तन करे नित् प्रीत
नर्तन करे नित् प्रीत
सद विचारों की सदा, गूंजे यहां झंकार
निर्विकार ये परमधाम है प्रकाश पारावार
फरिश्तों का देख लो
जगमगाते हैं जो तारे, ज्योति बिंदु हैं आत्मा
ज्ञान की गंगा बहाता, है पिता परमात्मा
जगमगाते हैं जो तारे, ज्योति बिंदु हैं आत्मा
ज्ञान की गंगा बहाता, है पिता परमात्मा
निराकार ये दिव्यलोक है, सुखों का आगार
चिरस्थाई है यहां, सद्भावना और प्यार
सद्भावना और प्यार
झूमती हर पल यहां, सदा ये मस्त बहार
निर्विकार ये परमधाम है प्रकाश पारावार
फरिश्तों का देख लो, अनोखा ये संसार
निर्विकार ये परमधाम है, प्रकाश पारावार
फरिश्तों का देख लो
