"ज्ञान सूरज ने मन में सवेरा किया
जिंदगी के सफर को सुनहरा किया
दिया जीवन नया की है ऐसी दया
दिया जीवन नया की है ऐसी दया
प्यार बाबा कहे दिल तेरा शुक्रिया
प्यार बाबा कहे दिल तेरा शुक्रिया
ज्ञान सूरज ने मन में सवेरा किया
ज्ञान सूरज ने मन में सवेरा किया
आ आ आ आ आ आ
कभी सोचा न था ऐसे दिन आएंगे
राह चलते हमें प्रभु मिल जायेंगे
जाने जन्मों की भक्ति का फल दे दिया
जाने जन्मों की भक्ति का फल दे दिया
प्यार बाबा कहे दिल तेरा शुक्रिया
प्यार बाबा कहे दिल तेरा शुक्रिया
ज्ञान सूरज ने मन में सवेरा किया
रिमझिम रिमझिम सुखों की ये बरसात है
झिलमिल तारों की तुमसे मुलाकात है
आसमानों ने दिल में है डेरा लिया
आसमानों ने दिल में है डेरा लिया
प्यार बाबा कहे दिल तेरा शुक्रिया
प्यार बाबा कहे दिल तेरा शुक्रिया
ज्ञान सूरज ने मन में सवेरा किया
खुशियों के हमको कितने खजाने मिले
क्या कहे हमने क्या क्या नहीं पा लिया
प्यार बाबा कहे दिल तेरा शुक्रिया
प्यार बाबा कहे दिल तेरा शुक्रिया
ज्ञान सूरज ने मन में सवेरा किया
जिंदगी के सफर को सुनहरा किया
दिया जीवन नया की है ऐसी दया
दिया जीवन नया की है ऐसी दया
प्यार बाबा कहे दिल तेरा शुक्रिया
प्यार बाबा कहे दिल तेरा शुक्रिया"
