मेरे बाबा प्यारे बाबा मीठे बाबा प्यारे बाबा
हवाएं गीत गाती है फिजाएं मुस्कुराती है
हवाएं गीत गाती है फिजाएं मुस्कुराती है
बाबा के प्यार की किरणें
बाबा के प्यार की किरणें मेरा जीवन बनाती है
हवाएं गीत गाती है फिजाएं मुस्कुराती है
बाबा के प्यार की किरणें
बाबा के प्यार की किरणें मेरा जीवन बनाती है
हवाएं गीत गाती है फिजाएं मुस्कुराती है
क्षितिज पर लालिमा छाई लबों पर नाम ले आई
वतन के प्यार की खुशबू खुशी का रंग भर आई
खुशी का रंग भर आई
क्षितिज पर लालिमा छाई लबों पर नाम ले आई
वतन के प्यार की खुशबू खुशी का रंग भर आई
मेरी किस्मत बनाने को कलम वो साथ लाते है
बाबा के प्यार की किरणें
बाबा के प्यार की किरणें मेरा जीवन बनाती है
स्नेह की चादर फैलाई मिलन की तडपन रंग लाई
आंखों का नूर बन करके रोशनी साथ में लाई
रोशनी साथ में लाई
स्नेह की चादर फैलाई मिलन की तडपन रंग लाई
आंखों का नूर बन करके रोशनी साथ में लाई
अब तो धड़कन मेरे दिल की प्यार का गीत गाती है
बाबा के प्यार की किरणें
बाबा के प्यार की किरणें मेरा जीवन बनाती है
मुझे अब नाज है मुझपर गगन का ताज है मुझपर
दुनियां बन गई है अपनी रब मेहरबान है मुझपर
रब मेहरबान है मुझपर
मुझे अब नाज है मुझपर गगन का ताज है मुझपर
दुनियां बन गई है अपनी रब मेहरबान है मुझपर
सजनी बन गई शिव की बारात साथ जाती है