हो रहा साकार प्रभु तुम्हारा प्यार
हो रहा साकार प्रभु तुम्हारा प्यार
गा रहा है दिल गा रहा संसार
हो रहा साकार प्रभु तुम्हारा प्यार
जन जन की प्यास बुझे
जन जन की प्यास बुझे
ज्ञान अमृत पीकर
तन मन पावन हो गए
याद में तेरी जीकर
याद में तेरी जीकर
गा रहा है दिल गा रहा संसार
हो रहा साकार प्रभु तुम्हारा प्यार
सारी सृष्टि के हो बाबा
सारी सृष्टि के हो बाबा
तुम ही सृजनहार
भाग्यविधाता तुम हो बाबा
तुम ही तारणहार
तुम ही तारणहार
गा रहा है दिल गा रहा संसार
हो रहा साकार प्रभु तुम्हारा प्यार
मधुर मधुर मुस्कानो का
मधुर मधुर मुस्कानो का
वरदान दिया है तुमने
शभ संकल्पो के पालन का
ज्ञान दिया है तुमने
ज्ञान दिया है तुमने
गा रहा है दिल गा रहा संसार
हो रहा साकार प्रभु तुम्हारा प्यार
हो रहा साकार प्रभु तुम्हारा प्यार
गा रहा है दिल गा रहा संसार
हो रहा साकार प्रभु तुम्हारा प्यार
हो रहा साकार प्रभु तुम्हारा प्यार
हो रहा साकार प्रभु तुम्हारा प्यार
–-----------------------------------------
