जागो,जागो, जागो फिर एक बार
जग को जगाना है।
संग शिव के स्वर्ग भू पे
तुमको ही बसाना है
जागो,जागो, जागो फिर एक बार
जग को जगाना है।
जागो,जागो, जागो,जागो...
वेद, पुराणों, ग्रन्थों के वे शब्द सुनाई देते हैं
वेद, पुराणों, ग्रन्थों के वे शब्द सुनाई देते हैं
जहाँ नारियाँ पूजी जाती, वहाँ देवता रमते हैं
जहाँ नारियाँ पूजी जाती, वहाँ देवता रमते हैं
वचन यही करके साकार
जागो,जागो, जागो फिर एक बार
जग को जगाना है।
संग शिव के स्वर्ग भू पे
तुमको ही बसाना है
जागो,जागो, जागो फिर एक बार
जग को जगाना है।
जागो,जागो, जागो,जागो...
सच पूछो माँ सृजनकर्त्ता,
जग की कर्त्ता-धर्ता है
सच पूछो माँ सृजनकर्त्ता,
जग की कर्त्ता-धर्ता है
माता प्रथम गुरु बच्चे की,
सबकी पालन कर्त्ता है
माता प्रथम गुरु बच्चे की,
सबकी पालन कर्त्ता है
इस जग एक परिवार,
तुमको ही बनाना है
जागो,जागो, जागो फिर एक बार
जग को जगाना है।
संग शिव के स्वर्ग भू पे
तुमको ही बसाना है
जागो,जागो, जागो फिर एक बार
जग को जगाना है।
जागो,जागो, जागो,जागो...
लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती, शिव-शक्ति, भवानी तू
लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती, शिव-शक्ति, भवानी तू
करणकारिणी तू कल्याणी,
वरदानी, महादानी तू
करणकारिणी तू कल्याणी,
वरदानी, महादानी तू
गुणों का अब करके शिंगार
रूहों को सजाना है
जागो,जागो, जागो फिर एक बार
जग को जगाना है।
संग शिव के स्वर्ग भू पे
तुमको ही बसाना है
जागो,जागो, जागो फिर एक बार
जग को जगाना है।
संग शिव के स्वर्ग भू पे
तुमको ही बसाना है
जागो फिर एक बार
जग को जगाना है...
