जीवन को ज्योतिर्मय कर लो
जीवन को ज्योतिर्मय कर लो ज्योतिबिंदू के
ध्यान से
अंतर्मन की प्यास बुझा लो राजयोग सद ज्ञान से
अंतर्मन की प्यास बुझा लो राजयोग सद ज्ञान से
जीवन को ज्योतिर्मय कर लो
प्रभु प्रेम का दीप जला लो यहीं ज्ञान का सार है
यहीं ज्ञान का सार है
चिंता छोड़ करो प्रभु चिंतन सुख का ये आधार है
सुख का ये आधार है
भर लो अपने दिल का दामन
भर लो अपने दिल का दामन
ईश्वर के गुणगान से
अंतर्मन की प्यास बुझा लो राजयोग सद ज्ञान से
अंतर्मन की प्यास बुझा लो राजयोग सद ज्ञान से
जीवन को ज्योतिर्मय कर लो
बड़ा कीमती धन है जीवन व्यर्थ न इसे गवाना है
व्यर्थ न इसे गवाना है
झूठे आकर्षणों में मन को कही नही उलझाना है
कही नही उलझाना है
बदलो चिंतन की धारा को
बदलो चिंतन की धारा को रूहानी मुस्कान से
अंतर्मन की प्यास बुझा लो राजयोग सद ज्ञान से
अंतर्मन की प्यास बुझा लो राजयोग सद ज्ञान से
जीवन को ज्योतिर्मय कर लो
मुक्ति और जीवन मुक्ति का शिवपिता
लाए उपहार
शिवपिता लाए उपहार
खोल चेतना पट का कर लो अपने अंतर का श्रृंगार
अपने अंतर का श्रृंगार
योग साधना के पथ पर चल
योग साधना के पथ पर चल प्रीत करो भगवान से
अंतर्मन की प्यास बुझा लो राजयोग सद ज्ञान से
अंतर्मन की प्यास बुझा लो राजयोग सद ज्ञान से
जीवन को ज्योतिर्मय कर लो
जीवन को ज्योतिर्मय कर लो ज्योतिबिंदू के
ध्यान से
अंतर्मन की प्यास बुझा लो राजयोग सद ज्ञान से
राजयोग सद ज्ञान से राजयोग सद ज्ञान से
राजयोग सद ज्ञान से