"जीवन मिला अनमोल है
जीवन मिला अनमोल है,इसे व्यर्थ ना गंवाओ तुम
शिव बाबा की याद में,सफल इसे बनाओ तुम
जीवन मिला अनमोल है, इसे व्यर्थ ना गंवाओ तुम
शिव बाबा की याद में, सफल इसे बनाओ तुम
जीवन मिला अनमोल है ....
सांसों की हर तार में, बाबा मेरे बस रहे
साथ रहेंगे साथ चलेंगे,वादा हमसे कर रहे
कल्पवृक्ष के तले तपस्या हैं, हम कर रहे
पावन दुनियां के लिये, शक्तियां हम भर रहे
जीवन मिला अनमोल है, इसे व्यर्थ ना गंवाओ तुम
शिव बाबा की याद में सफल इसे बनाओ तुम
जीवन मिला अनमोल है ....
जानी जाननहार प्रभु, वरदानों से भर रहे
इतना प्यारा नाता है,बाबा हमसे मिल रहे
दिव्य गुणों की माला, ये बाबा हैं पहना रहे
स्वर्णिम दुनियां के लिये, जीवन सुखद बना रहे
जीवन मिला अनमोल है, इसे व्यर्थ ना गंवाओ तुम
शिव बाबा की याद में सफल इसे बनाओ तुम
जीवन मिला अनमोल है ...."
