खुले हृदय से, सच्चे मन से, स्वागत है, अभिनन्दन है

पावन नन्दन, उपवन में
पावन नन्दन, उपवन में, बार-बार अभिनन्दन है
बार-बार अभिनन्दन है
निश्चित ही अब युग बदलेगा, बदल रहे हम खुद को हैं
जग सुखमय बन जायेगा जब, साथ लिये हम सबको हैं

धरती माँ पुलकित गाती है
धरती माँ पुलकित गाती जो, महका उसका आँगन है
बार-बार अभिनन्दन है
खुले हृदय से, सच्चे मन से,
खुले हृदय से, सच्चे मन से, स्वागत है, अभिनन्दन है
स्वीकार प्रभु का प्यार करो, हम सबका मन हर्षाता है
ये मंगल दिन हर दिन आये, अन्तर्मन ये गाता है
दिल से दुआयें निकल-निकल
दिल से दुआयें निकल-निकल, माथे पे लगाती चन्दन हैं
माथे पे लगाती चन्दन हैं
खुले हृदय से, सच्चे मन से,
खुले हृदय से, सच्चे मन से, स्वागत है, अभिनन्दन है
स्वागत है, अभिनन्दन है