

लायी हूँ उपहार भैया राखी के दो तार लायी हूँ उपहार भैया राखी के दो तार इस वरदानी राखी में है बाबा का प्यार लायी हूँ उपहार भैया राखी के दो तार इसपे लिखा सन्देश है प्यारा कमल समान रहो तुम न्यारा इसपे लिखा सन्देश है प्यारा कमल समान रहो तुम न्यारा हम बाबा के बाबा हमारा बनना हमें निर्बल का सहारा इस बंधन में समाया है एक स्वर्णिम संसार लायी हूँ उपहार भैया राखी के दो तार मर्यादा का मधुर ये बंधन पवित्रता का है ये कंगन मर्यादा का मधुर ये बंधन पवित्रता का है ये कंगन करना है इनका पालन कहता है रक्षा बंधन पावन धागों का मेरे भैया है प्यारा त्यौहार लायी हूँ उपहार भैया राखी के दो तार राखी की रसम अनोखी संगम युग की रीत है राखी की रसम अनोखी संगम युग की रीत है इस राखी में भाई बहन की पवित्र निर्मल प्रीत है इस राखी में भाई बहन की पवित्र निर्मल प्रीत है सारी दुनिया मना रही है अपना यादगार लायी हूँ उपहार भैया राखी के दो तार इस वरदानी राखी में है बाबा का प्यार लायी हूँ उपहार भैया राखी के दो तार लायी हूँ उपहार लायी हूँ उपहार लायी हूँ उपहार