मन झूमे मन गाए पाए बाबा का प्यार
दिल मेरा हो गया बाबा पर बलिहार
मन झूमे मन गाए पाए बाबा का प्यार
दिल मेरा हो गया बाबा पर बलिहार
खिले खिले चांद तारे मस्ती भरे ये नजारे
मिलन की अाई बहारे प्रेम के बरसे फुहारे
मेरा बाबा मेरा है संसार
मेरा बाबा मेरा है संसार
मन झूमे मन गाए पाए बाबा का प्यार
दिल मेरा हो गया बाबा पर बलिहार
है हसी रंग भरी मिली जिंदगी
मन मेरा महकाए पाई सादगी
देखो सदा प्यारा प्यारा मीठा वतन
सामने है मीठा बाबा मीठा मधुबन
मुरली में मस्ती रूहानी
याद है उनकी सुहानी
भूल के बाते पुरानी गा रही है जिंदगानी
मेरा बाबा मेरा है संसार
मेरा बाबा मेरा है संसार
मन झूमे मन गाए पाए बाबा का प्यार
दिल मेरा हो गया बाबा पर बलिहार
सुख से झुलेमे झुलू बाबा से
खेलू खाऊ नाचू गाऊ संग बाबा के
झूम उठा आसमा झुमी हवाएं
सात सुरों के संग सुर मिलाये
मिट गई सारे अंधेरे दिल में यही बात मेरे
सांझ हो या सबेरे वो हर पल वो साथ मेरे
मेरा बाबा मेरा है संसार
मेरा बाबा मेरा है संसार
मन झूमे मन गाए पाए बाबा का प्यार
दिल मेरा हो गया बाबा पर बलिहार
मन झूमे मन गाए पाए बाबा का प्यार
दिल मेरा हो गया बाबा पर बलिहार
खिले खिले चांद तारे मस्ती भरे ये नजारे
मिलन की अाई बहारे प्रेम के बरसे फुहारे
मेरा बाबा मेरा है संसार
मेरा बाबा मेरा है संसार
मेरा बाबा मेरा है संसार
मेरा बाबा मेरा है संसार
—--------------------------------------
