"मन के द्वारे प्रभु पधारे
मन के द्वारे प्रभु पधारे
कर ले आत्मा तू दर्शन
कर ले आत्मा तू दर्शन
देह नहीं तू है विदेही
देह नहीं तू है विदेही
देह को कर दे तू अर्पण
देह को कर दे तू अर्पण
मन के द्वारे प्रभु पधारे
मन के द्वारे प्रभु पधारे
तन हे मंदिर तू है मूरत
वस्तु वैभव भुला दे
तन है मंदिर तू है मूरत
वस्तु वैभव भुला दे
सुख शांति वो लूटा रहे हैं
दिल में अपने समाले
दिल में अपने समाले
सांसों सांस हर धड़कन की
सांसों सांस हर धड़कन की
कर दे सर्व समर्पण
कर दे सर्व समर्पण
मन के द्वारे प्रभु पधारे
मन के द्वारे प्रभु पधारे
यही है बेला नेकी कर ले
कर्म कुशलता पाले
यही है बेला नेकी कर ले
कर्म कुशलता पाले
जीवन ज्योति जगा ले ऐसी
होके प्रभु के हवाले
होके प्रभु के हवाले
नैन झरोखे रूहानियत से
नैन झरोखे रूहानियत से
देखले मन दर्पण
देखले मन दर्पण
मन के द्वारे प्रभु पधारे
मन के द्वारे प्रभु पधारे
स्वागत सत्कार हो प्रभु का
मन सुमन आंगन में
स्वागत सत्कार हो प्रभु का
मन सुमन आंगन में
धन्य हो जाए तेरा जीवन
फरिश्तों के प्रांगण में
फरिश्तों के प्रांगण में
शुभ भावना महके इतनी
शुभ भावना महके इतनी
खिल उठे हर चितवन
खिल उठे हर चितवन
मन के द्वारे प्रभु पधारे
मन के द्वारे प्रभु पधारे
कर ले आत्मा तू दर्शन
कर ले आत्मा तू दर्शन
देह नहीं तू है विदेही
देह नहीं तू है विदेही
देह को कर दे तू अर्पण
देह को कर दे तू अर्पण
मन के द्वारे प्रभु पधारे
मन के द्वारे प्रभु पधारे
मन के द्वारे प्रभु पधारे"
