"मन पंछी को दे दो तुम एक काम
मन पंछी को दे दो तुम एक काम
शिव ,शिव बोलो प्यारा मीठा नाम
मन पंछी को दे दो तुम एक काम
वो शिव प्यारा पिता हमारा
वो शिव प्यारा पिता हमारा
हम उनकी संतान
मन पंछी को दे दो तुम एक काम
मन पंछी को दे दो तुम एक काम
रे पंछी तू चुगले दाना
कहा से आया कहा है जाना
हो भटक गया तू ये जग जंगल
अब तू आकर कर ले मंगल
सुबह ,दोपहर गई जीवन की
सुबह, दोपहर गई जीवन की
अब हो चली है शाम
मन पंछी को दे दो तुम एक काम
मन पंछी को दे दो तुम एक काम
मोह माया से चोंच लड़ाना
व्यर्थ गया सांसों का खजाना
तू नादान ना समझे खता
खेल है उसका उसे है पता
अब ना समय तू व्यर्थ गवाना
चाहे छूटे सारा जमाना
शिव का करो अब ध्यान
मन पंछी को दे दो तुम एक काम
मन पंछी को दे दो तुम एक काम
द्वार पे तेरे हम आए हैं
संदेशा उसका लाए हैं
हो भारत को तुम स्वर्ग बनाओ
धर्म ध्वजा शिव का लहराओ
दान करो तुम दुष्कर्मों का
बन जाओ तुम माला का मनका
उसमें लगाओ तुम ध्यान
मन पंछी को दे दो तुम एक काम
मन पंछी को दे दो तुम एक काम"
