"आ...
मीठा मधुबन मधुर मधुर ये गान सुनाता है आहा
जीवन में आनंद का अमृत रस ये भरता है
मीठा मधुबन मधुर मधुर ये गान सुनाता है आहा
जीवन में आनंद का अमृत रस ये भरता है
आ...
आते हैं खुद परम पिता वो सृष्टि सृजनहार
आकर ब्रह्मा द्वारा बाटते भाग्य का उपहार
आते हैं खुद परमपिता वो सृष्टि सृजनहार होए
आकर ब्रह्मा द्वारा बाटते भाग्य का उपहार
ब्रह्मा की ये कर्मभूमि प्रभु प्यार लुटाता है आहा
जीवन में आनंद का अमृत रस ये भरता है
आ..
यादगार ये महाभारत की गीता जहां सुनाई
कर्म और धर्मो की बातें यहीं पर बतलाई
यादगार ये महाभारत की गीता जहां सुनाई आहा
कर्म और धर्मा की बातें यहीं पर बतलाई
स्वर्ग दर्शन होता यहां एक बार जो आता है आहा
जीवन में आनंद का अमृत रस ये भरता है
आ...
पुष्प बनाता है तन ,मन जग महकाता है
सादगी और स्वच्छता से देव बनाता है
पुष्प बनाता है तन ,मन जग महकाता है होए
सादगी और स्वच्छता से देव बनाता है
सारे विश्व में महातीर्थ वो तभी कहलाता है आहा
जीवन में आनंद का अमृत रस भरता है
आ...
है ये कहानी कृष्ण और भक्त सुदामा की
पवित्रता का तेज जो भीष्म पितामह की
है ये कहानी कृष्ण और भक्त सुदामा की होए
पवित्रता का तेज जो भीष्म पितामह की
धारणा ही सच्चा धर्म है ये बतलाता है आहा
जीवन में आनंद का अमृत रस ये भरता है
मीठा मधुबन मधुर मधुर ये गान सुनाता है आहा
जीवन में आनंद का अमृत रस ये भरता है"
