मीठी प्यारी मम्मा ममतामयी जगदंबा
तुझे याद करे दुनियां तूने प्यार जो हमको दिया
मीठी प्यारी मम्मा ममतामयी जगदंबा
वो नैन नूरानी तेरे करते सबको पावन
वो नैन नूरानी तेरे करते सबको पावन
सुन मृदु वाणी तेरी बन जाए मन मधुबन
जो भी तुझको देखें वो समझे तुम्हें अपनी मां
मीठी प्यारी मम्मा ममतामयी जगदंबा
तेरी पालना ओ मम्मा आज याद हमें आयी
तेरी पालना ओ मम्मा आज याद हमें आयी
बड़े प्रेम से जो तूने हर बात थी समझाई
मम्मा हम बच्चों की संग यूँही सदा रहना
मीठी प्यारी मम्मा ममतामयी जगदंबा
