"मेरे बाबा तुझसे बंधी है मेरे मन की डोर
मेरे मन की डोर
जहा भी जाऊ हर पल अब तो
जहा भी जाऊ हर पल अब तो
ध्यान है तेरी और
मेरे बाबा तुझसे बंधी है मेरे मन की डोर
मेलो में बसी तसबीर तेरी दिलो में है तेरी यादे
मीटी फरियाद हुए आबाद
अपना हर दिन हर एक राते
ऐसा रिश्ता अपना बना है जैसे चांद चकोर
मेरे बाबा तुझसे बंधी है मेरे मन की डोर
हमसफर हो गए हो मेरे जन्म जन्म के साथी
साथ निभाने आगए हो हर सुख देने ओ मेरे साथी
जब से मिले हो इस जीवन में आई है जैसे भोर
मेरे बाबा तुझसे बंधी है मेरे मन की डोर
रौनक हुआ अंतर मेरा रोशन मेरा संसार
चमक उठा है भाग्य का तारा पाके तुम्हारा मीठा प्यार
बीता न कभी ऐसा मन चकोर जो नाचा ना मन मोर
मेरे बाबा तुझसे बंधी है मेरे मन की डोर
मेरे मन की डोर
जहा भी जाऊ हर पल अब तो
जहा भी जाऊ हर पल अब तो ध्यान है तेरी और
मेरे बाबा तुझसे बंधी है मेरे मन की डोर
___________________________"
