तू सच में बड़ा अनमोल है
तू सच में बड़ा अनमोल है सब करते तुझसे प्यार
बस भांता नहीं अपनो को तेरे तेरा एक ही संसार
तू सच में बड़ा अनमोल है सब करते तुझसे प्यार
बस भांता नहीं अपनो को तेरे तेरा एक ही संसार
जीने का बनाया तूने जो
जीने का बनाया तूने जो है व्यसनों को आधार
तू छोड़ के देख जरा इनको तेरा बदलेगा संसार
तू छोड़ के देख जरा इनको तेरा बदलेगा संसार
तू नशें को छोड़ के देख जरा तेरा बदलेगा संसार
तू राजा है अपने मन का
व्यसनों को राज न करने दे
अपनी नस नस में नशें को तू अब और न ज्यादा भरने दे
व्यसनों को वश में कर सकता तू इतना शक्तिशाली है
पलभर में मिटा दे उसको जो व्यसनों की आदत डाली है
चिन्ता और गम को मिटानेका
चिन्ता और गम को मिटानेका कोई नशा कोई न उपचार
तू छोड़ के देख जरा इनको तेरा बदलेगा संसार
तू छोड़ के देख जरा इनको तेरा बदलेगा संसार
इन नशों को छोड़ के जरा तेरा बदलेगा संसार
तू छोड़ दे कमजोरी रिश्तें सुंदर हो जायेंगे
जो दूर भागते तुझसे वो पास तेरे खुद आयेंगे
तन और मन के सुकून से हो जाएगा तू भरपूर
व्यसनों के संग को कर के देख अपनों से जरा तू दूर
तेरा भाग्य तुझे पहनाएगा
तेरा भाग्य तुझे पहनाएगा आके न महिमा के हार
तू छोड़ के देख जरा इनको तेरा बदलेगा संसार
तू छोड़ के देख जरा इनको तेरा बदलेगा संसार
हा नशे को छोड़ के जरा तेरा बदलेगा संसार
हर नशे पर जीत पाने की ताकत प्रभु से पा ले तू
व्यसनों की बेहोशी से अभी खुद को जगा ले तू
तू खुद की जीत निश्चित कर व्यसनों की कर दे हार
तू हिम्मत का एक कदम रख प्रभु के होंगे हज़ार
प्रभु के होंगे हज़ार
जीवन को दिव्य बना ले तू
जीवन को दिव्य बना ले तू बन करके समझदार
तू छोड़ के देख जरा इनको
तू छोड़ के देख जरा इनको तेरा बदलेगा संसार
तू छोड़ के देख जरा इनको तेरा बदलेगा संसार
तू छोड़ के देख जरा इनको तेरा बदलेगा संसार
व्यसनों को छोड़ के देख जरा तेरा बदलेगा संसार