परमपिता की यादों में मन मेरा यू समाए
परमपिता की यादों में मन मेरा यू समाए
जैसे सागर की गहराई में
एक मोती जगमगाए
परमपिता की यादों में मन मेरा यू समाए
मधुर मिलन का दिव्य अनुभव
फैला अंतर में स्नेह का सौरभ
प्रेम प्रकाश का रूप सलोना
प्राणों का प्यारा है साजन अपना
वरदानों से झोली भरकर
शक्ति से हमे वो सजाए
परमपिता की यादों में मन मेरा यू समाए
परमपिता की यादों में मन मेरा यू समाए
सफल हुआ है अपना पल पल
भाग्य बना है उज्वल उज्वल
अब तो दिल में यही एहसास
बनके फरिश्ता दे सकाश
सारे विश्व का कल्याण करने
रहनुमा हमे वो बनाए
परमपिता की यादों में मन मेरा यू समाए
परमपिता की यादों में मन मेरा यू समाए
परमपिता की यादों में
—-----------------------------------
