पर्वत भी सिर नवाए है स्वागत में आपके
ये फूल मुस्कुराए है स्वागत में आपके
अध्यात्म ज्ञान चहिए प्रारिवर्तन के लिए
वो तोहफा प्रभु ले आए है स्वागत में आपके
पर्वत भी सिर नवाए है
फिर अरावली से ज्ञान का सूरज है झाकता
नव युग की नई सदी की नव किरणे है बाटता
फिर अरावली से ज्ञान का सूरज है झाकता
नव युग की नई सदी की नव किरणे है बाटता
मूल्यो का हार लाए है स्वागत में आपके
ये फूल मुस्कुराए है स्वागत में आपके
पर्वत भी सिर नवाए है
भगवान के अभियान में आगवा है आपका अनगिनत हृदय में ऊंचा है स्थान आपका
भगवान के अभियान में आगवा है आपका
अनगिनत हृदय में ऊंचा है स्थान आपका
ये दीप हम जलाए है स्वागत में आपके
ये फूल मुस्कुराए है स्वागत में आपके
पर्वत भी सिर नवाए है
जग का गुरु बना कभी अपना ही देश है
ओम शांति में ही विश्व की शांति का संदेश है
जग का गुरु बना कभी अपना ही देश है
ओम शांति में ही विश्व की शांति का संदेश है
अनुभव ये गुनगुनाए है स्वागत में आपके
ये फूल मुस्कुराए है स्वागत में आपके
पर्वत भी सिर नवाए है स्वागत में आपके
ये फूल मुस्कुराए है स्वागत में आपके
वो तोहफा प्रभु ले आए है स्वागत में आपके
ये फूल मुस्काए स्वागत में आपके
~~~~~~~~~
