पास तुम्हारे इतने आए प्यार तुम्हारा इतना पाए
पास तुम्हारे इतने आए प्यार तुम्हारा इतना पाए
प्यारे प्रभु हम धन्य हुए सुख शांति संपन्न हुए सुख शांति संपन्न हुए
मन में मिलन की आस लिए
मन में मिलन की आस लिए
परमानंद की प्यास लिए प्यास लिए
आपकी राह तकते रहे हम सच्चा दिल विश्वास लिए
हम पर आप प्रसन्न हुए
सुख शांति संपन्न हुए सुख शांति संपन्न हुए
अरमानों की कलिया खिली है
अरमानों की कलिया खिली है
सारे जमाने की खुशियां मिली है
खुशियां मिली है
आप के आने की आहट पाकर
मन मधुबन की कलिया सजी है
फलित हमारे पुण्य हुए
सुख शांति संपन्न हुए सुख शांति संपन्न हुए
पास तुम्हारे इतने आए प्यार तुम्हारा इतना पाए
प्यारे प्रभु हम धन्य हुए सुख शांति संपन्न हुए सुख शांति संपन्न हुए