

Ringtone Available
Listen & download ringtone
"फूलो सा मुस्कुराना गमों को पीके जीना गिरे हुए को उठाना ऊंचे लक्ष्य पर चलना जो हार कर न हारना सिखा हो उसे कहते है जिंदगी उसे कहते है जिंदगी दुखो को खुशी में बदले प्रभु प्रेम में वो मचले खुद को राह पे सम्हाले कर दे जीवन उजाले आसान बना दे मुश्किल को जो उसे कहते है जिंदगी उसे कहते है जिंदगी पत्थर भी चोट खाकर मूरत बन जाए सहन करे जो इनसा शहंशाह कहलाए कितने भी बादल हो सूरज को कौन छिपाए सच की राह में चलता जो जग उसका गुण गाए व्यर्थ को त्याग करके जीवन को दिव्य बनाके लक्ष्य को अपनी ध्यान के खुद को वो पहचान के सम्मान जो दिलसे सबको देता है उसे कहते है जिंदगी उसे कहते है जिंदगी बूंद बूंद के नीरज से समुंदर मुस्कुराता सद्भावना रखता जो जीवन को श्रेष्ठ बनाता नम्र जो बने तूफा मे आगे वो बढ जाता तम के कारण ही तो सुखद सवेरा आता जो सबसे मिलके चलता सबपे प्यार लुटाता मीठे बोल से सुख देता हर विघ्नोंको जीत लेता जो औरों के लिए जीकर जग सेवा करता है उसे कहते है जिंदगी उसे कहते है जिंदगी उसे कहते है जिंदगी उसे कहते है जिंदगी