"प्रभु के सजदे में क्यों फरियाद किये जाते हो
प्रभु के सजदे में क्यों फरियाद किये जाते हो
अश्क यादों के बहाओ, तो कोई बात बने
अश्क यादों के बहाओ, तो कोई बात बने
प्रभु के सजदे में .....
तेरे दुःख दर्द से ग़ाफ़िल हैं, ये दुनिया वाले
तेरे दुःख दर्द से ग़ाफ़िल हैं ये दुनिया वाले
हाले दिल रब को सुनाओ, तो कोई बात बने
हाले दिल रब को सुनाओ, तो कोई बात बने
प्रभु के सजदे में .....
मन तो चंचल है, हर एक शै पे मचल जाता है
मन तो चंचल है, हर एक शै पे मचल जाता है
मन को काबू में जो लाओ, तो कोई बात बने
मन को काबू में जो लाओ, तो कोई बात बने
प्रभु के सजदे में ......
हो के इंसान क्यों, असुरों के कर्म करते हो
हो के इंसान क्यों, असुरों के कर्म करते हो
नेक इंसान बन दिखाओ, तो कोई बात बने
नेक इंसान बन दिखाओ, तो कोई बात बने
प्रभु के सजदे में .......
ज़िंदगी यूं भी तो, रो धो के गुज़र जानी है
ज़िंदगी यूं भी तो, रो धो के गुज़र जानी है
ज़िंदगी हंस के गुज़ारो, तो कोई बात बने
ज़िंदगी हंस के गुज़ारो, तो कोई बात बने
प्रभु के सजदे में .....
दोस्तों को तो गले, हंस के लगा लेते हो
दोस्तों को तो गले, हंस के लगा लेते हो
गले दुश्मन को लगाओ, तो कोई बात बने
गले दुश्मन को लगाओ, तो कोई बात बने
प्रभु के सजदे में ......
यूं तो धनवानों के, सब नाज़ उठा लेते हो
यूं तो धनवानों के, सब नाज़ उठा लेते हो
गर ग़रीबों से निभाओ, तो कोई बात बने
ग़र ग़रीबों से निभाओ, तो कोई बात बने
प्रभु के सजदे में .....
जो सबल है उसे, पलकों पे बिठा लेते हो
जो सबल है उसे, पलकों पे बिठा लेते हो
किसी गिरते को उठाओ, तो कोई बात बने
किसी गिरते को उठाओ, तो कोई बात बने
प्रभु के सजदे में क्यों, फरियाद किये जाते हो
प्रभु के सजदे में क्यों, फरियाद किये जाते हो
अश्क यादों के बहाओ, तो कोई बात बने
प्रभु के सजदे में क्यों, फरियाद किये जाते हो
अश्क यादों के बहाओ, तो कोई बात बने
प्रभु के सजदे में ....."
