प्रकाश का
प्रकाश का एक समुंदर है
प्रभु तेरा ये प्यारा घर
प्रकाश का एक समुंदर है
प्रभु तेरा ये प्यारा घर
हर सागर होता है नीचे ये सब से ऊपर
प्रकाश का एक समुंदर है
प्रभु तेरा ये प्यारा घर
तू बनके बादल प्रकाश का बरसे यहां निरंतर
तू बनके बादल प्रकाश का बरसे यहां निरंतर
सब रूहे यहा परम पावनी दिखता नहीं कोई अंतर
तेरी किरनो की बूंदों से सब रूहे रही निखर
प्रकाश का एक समुंदर है
प्रभु तेरा ये प्यारा घर
तेरी किरणों की वर्षा से ये सागर भरता जा रहा
तेरी किरणों की वर्षा से ये सागर भरता जा रहा
परम शांति का नगमा तू बनके बादल सुना रहा
बिन आवाज का नगमा तेरा कर रहा रूह पर असर
प्रकाश का एक समुंदर है
प्रभु तेरा ये प्यारा घर
तेरे प्रकाश का दरिया ये कभी न होता है कम
तेरे प्रकाश का दरिया ये कभी न होता है कम
इस सागर में डूब के मिल रहा रुह को सुख परम
मोती के जैसे इस सागर मे सब रुहे रही बिखर
प्रकाश का एक समुंदर हैं
प्रभु तेरा ये प्यारा घर
हर सागर होता है नीचे ये सब से ऊपर
प्रकाश का एक समुंदर हैं
प्रभु तेरा ये प्यारा घर
तेरा ये प्यारा घर
प्रभु तेरा ये प्यारा घर
