प्यारे बाबा जब से पाया, अनुपम ज्ञान तुम्हारा
नैनों में है नूर नया, दुनिया का नित नजारा
याद तेरी भूले ना भूलाये, हर पल ध्यान तुम्हारा
मतवारा दिल गाता जाये, बाबा तू ही हमारा
ज्ञान तुम्हारा ऐसे जैसे, नयन तीसरा पाये
कल्मष सारे भस्म हुए, अंधियारे दूर भगाये
जन्म-जन्म की ज्योति जागी, उजियारा ही उजियारा
प्यारे बाबा जब से पाया.....
दिल ने कहा, ओ मीठे बाबा, केवल तुम ही हमारे
तुमने कहा, बच्चे, तुम्ही तो, मेरे नैन सितारे
मेरे बच्चे हुआ तुम्हारा, सारा जो है हमारा
प्यारे बाबा जब से पाया......
मदद तुम्हारी कदम-कदम पर करते हम महसूस
करते तुम्ही हिफाज़त बाबा, बन करके फानूस
तेरी श्रीमत जीवन पथ का सबसे बड़ा सहारा
प्यारे बाबा जब से पाया....
