रोज़ सुबह हमको जगाते मीठे मीठे शिवबाबा
ज्ञान सुधा हमको पिलाते प्यारे प्यारे शिवबाबा

संगम की घड़ियां हमें मानव से देव बनाती
पारस के जैसे याद तेरी सोना जो हमको बनाती
काश यूं ही सारे कल्प होता रहे मिलन बाबा
ज्ञान सुधा हमको पिलाते प्यारे प्यारे शिवबाबा
रोज़ सुबह हमको जगाते मीठे मीठे शिवबाबा
ज्ञान सुधा हमको पिलाते प्यारे प्यारे शिवबाबा
ये मुरली की बातें हमें है सतयुग की याद दिलाती
है हम ही वो पूज्य देवता जन्नत की सैर कराती
बीते ना ये प्यारे पल यही दिल की आश बाबा
ज्ञान सुधा हमको पिलाते प्यारे प्यारे शिवबाबा
रोज़ सुबह हमको जगाते मीठे मीठे शिवबाबा
ज्ञान सुधा हमको पिलाते प्यारे प्यारे शिवबाबा
जन्मों जनम का अपना नाता ये अविनाशी है
पाकर के दिल से तुमको छाई रूहानी खुशी है
मेरे इन नैनों में बसे तुम ही प्यारे बाबा