"आ...
सफल हो तेरा शिव पूजन तो आओ जानो तुम शिव को
तो आओ जानो तुम शिव को
गगन से उतरे धरती पर बनाया आबू को मधुबन
आ...
ना चाहूं दूध ,फल ,मेवा ना मदिरा , भंग ,धतूरा
ना मदिरा ,भंग ,धतूरा
करो तन ,मन से जन सेवा तू प्यारा राम ,कृष्ण मेरा
सफल हो तेरा शिव पूजन तो आओ जानो तुम शिव को
सफल हो तेरा शिव पूजन तो आओ जानो तुम शिव को
आ...
ज्ञान धन हे बड़ा जग में जो बनता है तेरा दर्पण
जो बनता है तेरा दर्पण
राह में फूल ,कांटे हैं करो वो सब प्रभु अर्पण
सफल हो तेरा शिव पूजन तो आओ जानो तुम शिव को
गगन से उतरे धरती पर बनाया आबू को मधुबन
आ...
मुझे ना जल चढ़ाओ तुम पिला दो प्यासो को पानी
पिला दो प्यासो को पानी
सुमन बरसाओ तुम उन पर जिन्होंने दी है कुर्बानी
सफल हो तेरा शिव पूजन तो आओ जानो तुम शिव को
सफल हो तेरा शिव पूजन तो आओ जानो तुम शिव को
आ...
नवल पंछी तू उड़ आजाद गगन में देख ध्रुव तारा
गगन में देख ध्रुव तारा
चांद ,सूरज के संग प्रभु मिटाए अज्ञान अंधियारा
सफल हो तेरा शिव पूजन तो आओ जानो तुम शिव को
गगन से उतरे धरती पर बनाया आबू को मधुबन
आ...
मुझे ना वस्त्र चढ़ाओ तुम मैं ज्योति हूं निराकारी
मैं ज्योति हूं निराकारी
मुझे ना धन दिखाओ तुम मैं सारे जग का अधिकारी
सफल हो तेरा शिव पूजन तो आओ जानो तुम शिव को
सफल हो तेरा शिव पूजन तो आओ जानो तुम शिव को
आ...
स्वयंभू नाम शिव मेरा महाकाल हूं मैं कालों का
महाकाल हूं मैं कालों का
मैं रामेश्वर ,में गोपेश्वर नाथ हूं सारे नाथों का
सफल हो तेरा शिव पूजन तो आओ जानो तुम शिव को
गगन से उतरे धरती पर बनाया आबु को मधुबन"