

Ringtone Available
Listen & download ringtone
सहयोग से होगा सर्वोदय सहयोग से होगा सर्वोदय, सब सुनो हे इंसानो सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो ओ प्रभु की संतानो अब दूर नहीं मंज़िल अपनी अब दूर नहीं मंज़िल अपनी, शान्ति के परवानो सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो ओ प्रभु की संतानो सहयोग का यह आन्दोलन है, सद्भाव का आन्दोलन सद्भाव का आन्दोलन देते हैं समस्त जगत को आज हम, इक सात्त्विक चिन्तन इक सात्त्विक चिन्तन बन्धुत्व भाव के गौरव को बन्धुत्व भाव के गौरव को, ओ जग वालों जानो सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो ओ प्रभु की संतानो आओ हम सब मिलकर कर दें, इस विश्व का रूप नया इस विश्व का रूप नया हर इक मानव में प्रेम जगे, हर इक मानव में दया हर इक मानव में दया आपस के भाईचारे की आपस के भाईचारे की, महिमा तुम पहचानो सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो ओ प्रभु की संतानो हम शुरू करें आओ फिर से, पूर्वजों की परम्परा पूर्वजों की परम्परा एक ही सूत्र में बाँधे हम, ये सारी वसुन्धरा ये सारी वसुन्धरा इस जग में कोई पराया नहीं इस जग में कोई पराया नहीं, सबको अपना मानो सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो ओ प्रभु की संतानो सहयोग से होगा सर्वोदय, सब सुनो हे इंसानो सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो ओ प्रभु की संतानो ओ प्रभु की संतानो ओ प्रभु की संतानो ओ प्रभु की संतानो