त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव॥
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
आनंद का सागर – बेहद का बाबा
सुख-दुख से न्यारा– हमारा बाबा।
दिव्य दृष्टि दे –सबका बाबा
सुधामृत बरसाए – दिलवाला बाबा।
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
प्यार का सागर – मेरा बाबा!
गुणों का भंडार – प्यारा बाबा!
ज्ञानसूर्य तुम – ज्ञान सागर बाबा
शांति का दाता – मीठा बाबा!
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
नवजीवन दाता – एक तुम ही बाबा,
सद्गति का मार्ग – दिखाए बाबा।
मुक्ति का द्वार – खोलें बाबा,
अकालमूर्त – कहलाये बाबा!
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
परम शिक्षक – रत्नाकर बाबा
नर को नारायण - बनाएं बाबा।
दुख को हटाए - सुख कर्ता बाबा
सदा ही - हम तेरे बाबा।
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
अज्ञान हरें – ज्ञान बरसाएं बाबा
ब्रह्मा द्वारा – नवयुग रचता बाबा
त्रिमूर्ति त्रिकालदर्शी – त्रिनेत्री बाबा
पल पल – पथ दिखाएं बाबा!
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
बिंदु रूप तू – तेजोमय बाबा
प्रेम का दरिया – परमेश्वर बाबा
सबकी नैया पार कराए- खिवैया बाबा
जीवन सँवारें –ज्योतिर्मय बाबा।
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
ब्रह्मलोक का वासी – निराकार बाबा,
मनुष्य सृष्टि का – बीज रूप बाबा।
आशा के दीपक – जलाएं बाबा,
अंतर्मन को – जगाएं बाबा।
तमसो मा ज्योतिर्गमय...
तमसो मा ज्योतिर्गमय...
रत्नाकर – सौदागर बाबा,
पतित पावन– तू ही बाबा।
सतयुगी दुनिया – बनाएं बाबा,
हर आत्मा को – अपनाएं बाबा।
असतो मा सद्गमय...
असतो मा सद्गमय...
अमृत का सागर – मेरा बाबा!
करुणा का सागर – प्यारा बाबा!
सत्यम् शिवम् तू – सबसे प्यारा,
शिवम् सुन्दरम तू - सबका सहारा।
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
सत्यम् शिवम् सुन्दरम शिव बाबा....
