िव पिता को अब याद करो
मुक्ति धाम तुम्हें जाना हैं
अपने सुकर्मों के बल पर ही
सतयुग में तुमको आना है
शिव पिता को अब याद करो
ये संगम का स्वर्णिम युग है शिव पिता फिर से आया हैं
ब्रह्मा मुख से शिव बाबा ने वही गीता ज्ञान सुनाया है
कलियुग का अंत अब आया है विकराल विनाश खड़ा आगे
है अंत समय अब हम सबका शिव पिता ने बतलाया है
शिव पिता को अब याद करो
पांडव शिव शक्ति सेना भी रणभेरी अब फिर बजती है
शिव बाबा के ज्ञान से फिर माया को आज हराना है
शिव पिता को अब याद करो
सतयुग में तुमको आना है
शिव पिता को अब याद करो
मुक्ति धाम तुम्हें जाना है
अपने सुकर्मों के बल पर ही
सतयुग में अब तुम्हें आना है
मुक्ति धाम में तुम्हें जाना है
सतयुग में अब तुम्हें आना है
मुक्ति धाम में तुम्हें जाना है
