स्वागत है, स्वागत है,
भगवान के घर में सबका स्वागत है।
स्वागत है, स्वागत है,
भगवान के दिल में सबका स्वागत है।
आत्माओं के दिलों में जन्म-जन्म बैठे,
एक बार भगवान के दिल में बैठो।
दुनिया के प्यार में बहुत कुछ पाया,
एक बार उसका प्यार पाकर देखो।
स्वागत है, स्वागत है,
भगवान के घर में सबका स्वागत है।
स्वागत है, स्वागत है,
भगवान के दिल में सबका स्वागत है।
दुनिया के द्वार पर जन्मों से भटके,
एक बार प्रभु का द्वार खटखटाकर देखो।
सबसे रिश्ते जोड़कर बहुत कुछ देखा,
एक बार उससे रिश्ता जोड़कर देखो।
आँखों ने दुनिया के लाख रंग देखे,
एक बार उसका नूर निहारकर देखो।
मन ने इस दुनिया में बहुत-सा सुख खोजा,
एक बार उसकी याद में खोकर देखो।
स्वागत है, स्वागत है,
भगवान के घर में सबका स्वागत है।
स्वागत है, स्वागत है,
भगवान के दिल में सबका स्वागत है।
