तेरे प्यार की कोई सीमा नहीं
तेरे प्यार की कोई सीमा नहीं
मेरे प्यारे बाबा तुम बिन जीना नहीं
तेरे प्यार की कोई सीमा नहीं
चख ले कोई प्रभु प्रेम रस जो
दूजो रस न भाये
प्रेम के सागर को जो छूले
परमानंद को पाए
प्यार तुम्हारा इतना मीठा
दिल को मेरे लुभाए
ऐसी प्रीत हमने पहले तो देखी नहीं
तेरे प्यार की कोई सीमा नहीं
पाके तुमको बाबा हमने पाया ये जग सारा
तूही मेरा साथी है तूही मेरा सहारा
जीवन के हर पल मे संग संग रहे ना युही
तेरे प्यार की कोई सीमा नहीं
तेरे प्यार की कोई सीमा नहीं
मेरे प्यारे बाबा तुम बिन जीना नहीं
तेरे प्यार की कोई सीमा नही
____
