जीवन के इस सफ़र में तू मुस्कुरा दे जरा
जो होगा अच्छा होगा विश्वास रख ले जरा
तूफ़ान भी तोहफा बन जाएगा बिल्कुल ना घबरा
तेरे शुभ कर्मों से ही होगा सुखमय ये जहां
तू हारेगा नहीं तेरी निश्चित जीत है जीत है
भगवान से अगर तेरी सच्ची जो प्रीत है प्रीत है

शुभ भावना से मन हो भरा
पवित्र हो हर कर्म तेरा
सेवा तू करके दुवा ये कमा
पुण्य का खाता कर ले जमा
फिर से होगा नया आसमां और नई ये जमीं
खुशियां ही खुशियां होगी
पूरी होगी हर कमी