"आआआआआ.....
तेरी निगाहों में, प्रभु अपना बसेरा है
तेरी पनाहों में, अपना हर शाम सबेरा है
छलकती है चांदनी, रोशनी से भरी भरी
महक उठी है ज़िन्दगी,उल्फत से है तेरी
तेरी बाहों में हर पल उजियारा है
तेरी निगाहों में, प्रभु अपना बसेरा है
तेरी पनाहों में, अपना हर शाम सबेरा है
आआआआआ...
खूबियों के गुलों से, सजी मेरी दुनियां
तेरी खुशबू से प्रभु, महकी मन की गलियां
दुआएं दिल की पाकर, मुस्कुराने लगी
तेरी पालना से प्रभु, जगमगाने लगी
शक्तियों के पुंज से,बड़ाई सा घेरा है
दिल कहता है अपना सब तेरा है
तेरी निगाहों में, प्रभु अपना बसेरा है
तेरी पनाहों में, अपना हर शाम सबेरा है
आआआआआ......
गहरा सा अनुभव है, प्रभु संग तुम्हारा
जन्नत से संग रहे, प्रभु प्यार तुम्हारा
अब तो मन का मौसम, चिर बसंत है
तेरे मिलन में प्रभु, अनंत आनंद है
सिर पे पहने हैं हुए,विजय श्री का सेहरा
एक तुम हो, बाबा हमारा है
तेरी निगाहों में, प्रभु अपना बसेरा है
तेरी पनाहों में, अपना हर शाम सबेरा है
तेरी निगाहों में, प्रभु अपना बसेरा है
तेरी पनाहों में, अपना हर शाम सबेरा है"
