तेरी याद के सहारे चलते रहेंगे हम
हर मुश्किलों से खेलकर तेरे रहेंगे हम
तेरी याद के सहारे चलते रहेंगे हम
हर मुश्किलों से खेलकर तेरे रहेंगे हम
तेरी याद के सहारे
जब तू बना हमारा सबकुछ हमने पाया
जब तू बना हमारा सबकुछ हमने पाया
अरमा नही कुछ भी जब तुमको पा लिया
साथी मिला अनोखा संग रहेंगे हम
हर मुश्किलों से खेलकर तेरे रहेंगे हम
तेरी याद के सहारे
भरपूर कर दिया है देकर बहुत खजाने
भरपूर कर दिया है देकर बहुत खजाने
गुण शांति ज्ञान सिंधु आए हमे है बनाने
अनमोल ज्ञान मोती लुटाते रहेंगे हम
हर मुश्किलों से खेलकर तेरे रहेंगे हम
तेरी याद के सहारे
पावन हमे बनाकर वरदानी है बनाया
पावन हमे बनाकर वरदानी है बनाया
सूरत में दिव्यता भर कल्याणी है बनाया
बाबा की महिमा को गाते रहेंगे हम
हर मुश्किलों से खेलकर तेरे रहेंगे हम
तेरी याद के सहारे चलते रहेंगे हम हर मुश्किलों से खेलकर तेरे रहेंगे हम
तेरे रहेंगे हम
तेरे रहेंगे हम
तेरे रहेंगे हम
__________
