झरनों से संगीत है झरता
झरनों से संगीत है झरता
पत्थर के टकरानेसे
तूफान भी तोहफा बन जाता
तुमको मीत बनानेसे प्रभु तुमको मीत बनानेसे
झरनों से संगीत है झरता
पत्थर के टकरानेसे
तूफान भी तोहफा बन जाता
तुमको मीत बनानेसे प्रभु तुमको मीत बनानेसे
सागर रस्ता दे दे तो पर्वत भी झुक जाता है
सागर रस्ता दे दे तो पर्वत भी झुक जाता है
नामुमकिन मुमकिन हो जाता वक्त भी रुक जाता है।
हम जाने या तुम जानो
हम जाने या तुम जानो
क्या मिलता प्रीत लगाने से
तूफान भी तोहफा बन जाता
तुमको मीत बनानेसे प्रभुको मीत बनानेसे
याचना न कामना तुमसे कुछ ना मांगे हम
याचना न कामना तुमसे कुछ ना मांगे हम
योग करे योग्य बने हम प्रभु काम तुम्हारे आए हम
कष्ट कटे सब विघ्न मिटे
कष्ट कटे सब विघ्न मिटे
लगन की अग्न लगाने से
तूफान भी तोहफा बन जाता
तुमको मीत बनानेसे प्रभुको मीत बनानेसे
सुख के दिन या दुख की राते मन की नैया ना डोले
सुख के दिन या दुख की राते मन की नैया ना डोले
जीत हार हो फूल खार हो इतना खाए हिचकोले
सदा समर्थ सहारा तुम
सदा समर्थ सहारा तुम
देते हाथ थमाने से
तूफान भी तोहफा बन जाता
तुमको मीत बनानेसे प्रभुको मीत बनानेसे
झरनों से संगीत है झरता पत्थर के टकरानेसे
तूफान भी तोहफा बन जाता
तुमको मीत बनानेसे प्रभु तुमको मीत बनानेसे
हा प्रभुको मीत बनानेसे
हो हो हो
तुमको मीत बनानेसे
—----------------------------------------
