तुम मिले हो जब से मुझे मिला चैन सुहाना है

जीवन का हर पल अब संग तेरे बिताना है

सब अपनी सुनाते रहे ना मेरी सुन पाए
सब अपनी सुनाते रहे ना मेरी सुन पाए तुम सुनके मुझे भगवन इस धरती पर आए
मेरे स्नेहभरे दिल को तुमने पहचाना है
तुम मिले हो जब से मुझे मिला चैन सुहाना है
तुम मिले हो जब से मुझे मिला चैन सुहाना है
जब जब मैं अकेला हुआ दिया तुमने सहारा है
जब जब मैं अकेला हुआ दिया तुमने सहारा है
सदा अपना कहके मुझे तुमने ही पुकारा है
तुमने ही सिखाया मुझे हंसना और गाना है
तुम मिले हो जब से मुझे मिला चैन सुहाना है
तुम मिले हो जब से मुझे मिला चैन सुहाना है
कोई उमंग भरे मुझमें दिल में यही रहता था
पर हर कोई मुझको यहां कमजोर ही कहता था
लिखा खुशियों भरा तुमने मेरा अफसाना